Madhubani News : 31 मई को स्कूलों में होगी अभिभावक - शिक्षक संगोष्ठी

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

सभी सरकारी विद्यालयों में अभिभावक संगोष्ठी 31 मई को आयोजित होगी. शिक्षा विभाग ने इस संगोष्ठी की थीम पढ़ेंगे बढ़ेंगे और सीखेंगे हम रखा है.

विज्ञापन

बिस्फी. सभी सरकारी विद्यालयों में अभिभावक संगोष्ठी 31 मई को आयोजित होगी. शिक्षा विभाग ने इस संगोष्ठी की थीम पढ़ेंगे बढ़ेंगे और सीखेंगे हम रखा है. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विमला कुमारी व महेश पासवान ने बताया कि संगोष्ठी का उद्देश्य विद्यालय से मिलने वाले सहयोग के बारे में अभिभावकों को जानकारी देनी है. साथ ही गर्मी की छुट्टी के दौरान विद्यार्थियों के सतत सीखने के विभाग को सशक्त और जागरूक करना है. संगोष्ठी के दिन सबसे पहले वर्ग शिक्षक अपनी-अपनी कक्षाओं में अभिभावकों का स्वागत करेंगे. इस दिन स्कूलों में सरकार की ओर से दिए जाने वाली शिक्षण सहायक सामग्रियों, स्टूडेंट टीएलएम किट, एफएलएन किट, अभ्यास पुस्तिका, डायरी आदि की प्रदर्शनी लगेगी. गर्मी की छुट्टी में बच्चों को दिए गए गृह कार्यों से अभिभावकों को भी अवगत कराया जाएगा. हर घर एक पाठशाला की जानकारी दी जाएगी. बच्चों के सर्वांगीण विकास पर चर्चा होगी. अभिभावक बच्चों के लिए घर में पढ़ने का एक कोना विकसित करें. निर्धारित कोने में कुर्सी व फर्श पर चटाई बिछाकर बैठने की जगह बनाएं. कोने की दीवार पर कुछ पोस्टर व रूटीन चिपकाकर पढ़ने का माहौल तैयार करें. पढ़ने के समय टीवी मोबाइल व ध्यान भटकने वाली चीज बंद रखें. संवाद के बाद संगोष्ठी में शामिल होने वाले अभिभावकों को धन्यवाद भी दिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन