Madhubani News : अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी 24 दिसंबर काे

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी 24 दिसंबर काे

प्रखंड क्षेत्र स्थित प्रारंभिक विद्यालयों में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन 24 दिसंबर को किया जाएगा.

विज्ञापन

बिस्फी. प्रखंड क्षेत्र स्थित प्रारंभिक विद्यालयों में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन 24 दिसंबर को किया जाएगा. इसे लेकर विभाग की ओर से दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है. संगोष्ठी की तैयारी प्रखंड स्तर पर प्रारंभ कर दी गई है. 25 से 31 दिसंबर तक सर्दी की छुट्टी स्कूलों में पहले से ही विभाग द्वारा तय की गई है. 24 को पेटीएम के बाद अगले दिन से स्कूलों में बच्चों की छुट्टी हो जाएगी. बीपीआरओ सह बीइओ शिखर कुमार व चहुटा आंचल बीईओ महेश पासवान ने बताया कि हरेक बच्चा श्रेष्ठ बच्चा की थीम पर यह मासिक संगोष्ठी बच्चों की शैक्षणिक प्रगति को बेहतर बनाने की दिशा में एक बेहतर पहल है. अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी में तय विषयों पर अभिभावकों के साथ शिक्षक चर्चा करेंगे. बच्चों के अकादमिक गैर व अकादमी अथवा कर्मियों पर विशेष चर्चा की जाएगी. बच्चे किस प्रकार पढ़ाई में प्रगति करेंगे इस विषय पर भी चर्चा की जायेगी. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को विद्यालय से जोड़ते हुए यह संदेश देना है कि हर बच्चा विशेष है और उनमें श्रेष्ठ बनने की क्षमता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन