Madhubani News : मिथिला कला उत्सव 2025 का आयोजन
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 19 Dec 2025 9:56 PM
संस्कार भारती उत्तर बिहार प्रांत के तत्वावधान में मिथिला कला उत्सव 2025 का आयोजन रीजनल सेकेंडरी स्कूल परिसर में आयोजित किया गया.
मधुबनी. संस्कार भारती उत्तर बिहार प्रांत के तत्वावधान में मिथिला कला उत्सव 2025 का आयोजन रीजनल सेकेंडरी स्कूल परिसर में आयोजित किया गया. इस आयोजन में विभिन्न विधाओं के कलाकारों ने अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. इसमें केएसडीएसयू दरभंगा की शिक्षा शास्त्र की सहायक प्रो. डा. प्रीति रानी ने अपनी पेंटिंग का प्रदर्शन किया. जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा. उनके पेंटिंग का थीम ‘’समृद्ध राष्ट्रक आधार, अपना संयुक्त परिवार’’ था. जिसे लोगों को काफी प्रेरित किया. विशेष रुप से संस्कार भारती उत्तर बिहार प्रांत की अध्यक्ष डा. रंजना झा, गौरा बौराम विधायक सुजीत कुमार, सीसीआरटी महेंद्र लाल कर्ण एवं डाॅ. शुभ कुमार वरनवाल सहित अन्य लोगों ने कहा कि यह पेंटिंग समाज को नसीहत देती है. यह सीख है पूरे समाज के लिये. हमारा परिवार जब संयुक्त है तभी समाज और देश विकसित है. डाॅ. रानी की यह पेंटिंग उनकी सार्थक सोच, समाज के प्रति सकारात्मक नजरियें को दर्शाता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










