एक टीबी मरीज 15 लोगों को कर सकता है संक्रमित
टीबी को जड़ से समाप्त करने के लिए सरकार द्वारा मरीजों के परिवार को आइसोनियाजेड दवा उपलब्ध कराई जा रही है. ताकि मरीजों के परिवार के सदस्यों में संक्रमण की संभावना नहीं रहे.
आपके शहर में
डीपीसी पंकज कुमार ने कहा कि टीबी मरीजों के परिवार के बच्चों में संक्रमण की संभावना अधिक रहती है. इसलिए बच्चों को वजन के अनुसार आइसोनियाजेड दवा का सेवन कराया जाता है. अमूमन बच्चों को इसकी 100 एमजी की खुराक दी जाती है. उन्होंने बताया कि मरीजों के परिवार के लोगों को आइसोनियाजेड का सेवन करना बहुत जरूरी है. इस दवा के सेवन से संक्रमित होने की संभावना नहीं होती है. इसकी नियमित निगरानी बहुत जरूरी है. उन्होंने कहा कि कई मामलों में देखा गया है कि मरीज व उनके परिजन बीच में ही दवा छोड़ देते हैं. इससे बीमारी गंभीर हो जाती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए