Madhubani : दवा व्यापार को लागू हुआ ओएनडीएलएस सिस्टम

Edited by DIGVIJAY SINGH
Updated:
विज्ञापन

अब दवा लाइसेंस के लिए ‘वन नेशन, वन ड्रग लाइसेंसिंग सिस्टम'''' लागू कर दी गई है.

विज्ञापन

Madhubani : मधुबनी . सरकार ने दवा व्यापार को अधिक पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए कदम उठाया है. अब दवा लाइसेंस के लिए ‘वन नेशन, वन ड्रग लाइसेंसिंग सिस्टम”””””””” लागू कर दी गई है. यह प्रणाली ऑनलाइन आवेदन पर आधारित है और इसमें लाइसेंस प्रक्रिया चार चरणों में पूरी होगी. क्या है नया सिस्टम अब दवा लाइसेंस के लिए आवेदन सिर्फ ऑनलाइन मोड में होगा. आवेदन की प्रक्रिया इस प्रकार होगी. प्रारंभिक जांच राज्य औषधि नियंत्रक द्वारा की जाएगी. इसके बाद आवेदन औषधि निरीक्षक को भेजा जाएगा. जो दुकान का भौतिक सत्यापन करेंगे. इसके बाद आवेदन उप औषधि नियंत्रक को भेजा जाएगा. जो आवेदन का तकनीकी मूल्यांकन करेंगे. अंत में, जिला लाइसेंसिंग पदाधिकारी लाइसेंस जारी करेंगे. यह पूरी प्रक्रिया 30 दिनों के भीतर पूरी करनी होगी. इससे आवेदनकर्ताओं को समय पर निर्णय मिल सके. रिकॉर्डिंग और निगरानी प्रक्रिया की हर स्टेज की जानकारी सिस्टम में दर्ज होगी. उच्चाधिकारी कभी भी इसकी जांच कर सकेंगे. इससे अनियमितताओं की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी. आयुष और होम्योपैथी भी शामिल यह प्रक्रिया केवल एलोपैथी ही नहीं, बल्कि आयुष और होम्योपैथी दवाओं के लाइसेंस भी अब इस प्रणाली के तहत जारी किए जाएंगे. नई प्रणाली से राज्य के सभी दवा दुकानों का डेटा केंद्र के पास रहेगा. इससे राष्ट्रीय स्तर पर निगरानी और नियमन में मदद मिलेगी. दिया गया प्रशिक्षण और तैयारी जिला औषधि निरीक्षक निशी एल टोपनो के अनुसार सभी संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया है. नई प्रक्रिया भले ही जटिल हो, लेकिन यह भ्रष्टाचार मुक्त और पूरी तरह ट्रैक करने योग्य है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन