Madhubani : सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत

Edited by DIGVIJAY SINGH
Updated:
विज्ञापन

ललमनियां थाना क्षेत्र के ललमनियां चौक के पास एनएच 227 पर पिकअप की ठोकर से एक 56 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई.

विज्ञापन

Madhubani : खुटौना . ललमनियां थाना क्षेत्र के ललमनियां चौक के पास एनएच 227 पर पिकअप की ठोकर से एक 56 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के तोरीयाही गांव निवासी रामाशीष साह के रूप में की गई है. मृतक साइकिल पर सवार होकर ललमनियां से अपने घर तोरीयाही वापस जा रहा था. इस बीच विपरीत दिशा से लौकहा की ओर से आ रहे राज फ्रेश मिल्क जो सपना मिल्क पार्लर का पिकअप वैन ने टक्कर मार दी. यह घटना मंगलवार दोपहर बाद की है. उसे इलाज के लिए खुटौना सीएचसी लाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर डेयरी के पिकअप वैन को जब्त कर चालक को भी हिरासत में ले लिया. गिरफ्तार चालक का नाम नथूनी सिंह राजनगर थाना क्षेत्र के परिहारपुर गांव का रहने वाला है. पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा कर बुधवार को उनके परिजन को सौंप दिया. गिरफ्तार चालक को जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन