Madhubani News : बे मौसम बारिश से गेहूं की फसल खराब
Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन
प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार की सुबह हुई वर्षा से किसानों के चेहरे पर मायूसी छा गयी है. बे मौसम बारिश से गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है.
विज्ञापन
जयनगर
. प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार की सुबह हुई वर्षा से किसानों के चेहरे पर मायूसी छा गयी है. बे मौसम बारिश से गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है. प्रखंड क्षेत्र में करीब 5800 सौ हेक्टेयर में गेहूं की फसल किसानों ने लगाई थी. लेकिन इसमें से आधे से अधिक कटनी भी नहीं किया गया था. इसी बीच आसमानी आफत ने किसानों की कमर तोड़कर रख दिया. अधिकतर किसान अपने खेतों में गेहूं की कटनी कर खेत में छोड़ दिया था. लेकिन सुबह हुई बारिश के बाद खेतों में पानी जमा हो गया. किसान दिन भर खेतों से पानी हटाने में जुटे रहे. डोड़वार पंचायत के कुआढ़ गांव के किसान मंजू कुमारी, घुरन दास, लक्ष्मी दास, अरुण मरिता, गणेश दास आदि ने बताया कि वे मजदूर से गेहूं का कटनी करवाये थे. खेतों में एक फुट तक पानी लगा है. अनुमंडल कृषि पदाधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि इस बार प्रखंड क्षेत्र में लगभग 5800 सौ हेक्टेयर में किसानों ने गेहूं की फसल लगाया था. क्षति का आकलन करने के बाद विभाग को रिपोर्ट सौंपा जाएगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










