Madhubani News : न्यायालय परिसर में अलाव की व्यवस्था नहीं

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 03 Jan 2026 10:13 PM

विज्ञापन

जिले में शनिवार को बढ़ी ठंड ने आम जनजीवन के साथ न्यायालय आने वाले सैकड़ों लोगों की परेशानी बढ़ा दी.

विज्ञापन

मधुबनी. जिले में शनिवार को बढ़ी ठंड ने आम जनजीवन के साथ न्यायालय आने वाले सैकड़ों लोगों की परेशानी बढ़ा दी. भीषण शीतलहर के बीच सैकड़ों पक्षकार, अधिवक्ता, न्यायिक कर्मी व आम नागरिक न्यायालय परिसर आते हैं. लेकिन अभी तक न्यायालय परिसर में अलाव की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है. ठंड को लेकर नगर निगम उदासीन बनी हुई है. दरअसल सुबह-सुबह न्यायालय खुलने के समय कड़ाके की ठंड होती है. जिले के दूर-दराज़ ग्रामीण इलाके से सैकड़ों पक्षकार अपने मामले के सुनवाई के लिए आते हैं. जहां खुले परिसर में पक्षकार ठिठुरते हुए अपने मुकदमों की सुनवाई का इंतजार करते हैं. लेकिन ठंड के इस प्रकोप में अलाव की व्यवस्था नहीं होने से स्थिति चिंताजनक है. अधिवक्ता कैलाश कुमार साह, तुफानचंद्र, ध्रुव नारायण चौधरी, राम कुमार झा ने कहा कि न्यायालय परिसर जैसे महत्वपूर्ण स्थान को नगर निगम नजरअंदाज कर रही है. जबकि यहां प्रत्येक दिन बड़ी संख्या में बुजुर्ग, महिलाएं और बीमार लोग भी आते हैं, जिनके स्वास्थ्य पर ठंड का सीधा असर पड़ता है .कहा कि शीघ्र अलाव की व्यवस्था नहीं की गई तो ठंड से न्यायालय परिसर आने वाले अधिवक्ता व पक्षकारों को बीमार पड़ने की आशंका बढ़ जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन