Madhubani News : नेताजी समाज कल्याण समिति का हुआ गठन

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 02 Jan 2026 10:06 PM

विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र की बसबरिया गांव में सामाजिक कल्याण के लिए नेताजी समाज कल्याण समिति का गठन किया गया है.

विज्ञापन

मधवापुर. प्रखंड क्षेत्र की बसबरिया गांव में सामाजिक कल्याण के लिए नेताजी समाज कल्याण समिति का गठन किया गया है. समिति के संस्थापक अध्यक्ष राम उदार यादव ने समिति के मूल उद्देश्य पर प्रकाश डाला. कहा कि समिति का मूल उद्देश्य सामाजिक, राजनीतिक व प्रशासनिक स्तर पर वंचित लोगों को मजबूती प्रदान करना, सामाजिक स्तर पर एकता व आपसी सामंजस्य स्थापित करना, वंचित व असहाय वर्ग के लोगों को उचित सामाजिक कल्याण व न्याय प्रदान करना है. मौके पर साहरघाट थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन ने कहा कि सामाजिक कल्याण के मकसद से इस तरह के समिति का गठन निश्चित रूप से सराहनीय है. इस दौरान गांधी मिश्र गगन, राकेश ठाकुर, राज कुमार साह, सरोज शर्मा, हीरा पांडे, पवन साह मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन