Madhubani News : राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने स्थापना दिवस मनाया

Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा का दूसरा स्थापना दिवस होटल के सभागार में मनाया गया.

विज्ञापन

मधुबनी. राष्ट्रीय लोक मोर्चा का दूसरा स्थापना दिवस होटल के सभागार में मनाया गया. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रंजीत कामत ने की. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक दूसरे को खिलाया. मौके पर प्रदेश महासचिव नवीन कुमार ने कहा कि बिहार व देश के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा का द्वितीय स्थापना दिवस हम लोग मना रहे हैं. नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए समर्पित भाव से काम करने की अपील की. साथ ही जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र में युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जोड़ने का अनुरोध किया. मौके पर किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अनंत नारायण महतो, प्रदेश महासचिव बीरबल पंजियार, अरविंद कुमार झा, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शंकर प्रसाद, गोपाल यादव, आश नारायण, शैलेंद्र कुमार, मुनेंद्र कुमार, बच्चा कामत, मनोज सिंह मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन