Madhubani News :डॉन बॉस्को कन्वेंट स्कूल में मदर्स डे पर माताओं को किया गया सम्मान

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

डॉन बॉस्को कन्वेंट स्कूल झंझारपुर आरएस एवं बी एन झा डॉन बॉस्को कॉन्वेंट स्कूल झंझारपुर बाज़ार में मदर्स डे धूमधाम से मनाया गया.

विज्ञापन

झंझारपुर. डॉन बॉस्को कन्वेंट स्कूल झंझारपुर आरएस एवं बी एन झा डॉन बॉस्को कॉन्वेंट स्कूल झंझारपुर बाज़ार में मदर्स डे धूमधाम से मनाया गया. विद्यालय के मुख्य प्रबंध निदेशक मनोज कुमार, शैक्षणिक निदशेक सुमन शेखर झा, प्रबंध निदेशक आदित्य आनंद ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की. कार्यक्रम माँ के प्रति सम्मान व प्रेम को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया. कार्यक्रम में सभी माताओं के लिए कुछ खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें ग्लास एंड बैलून गेम, अंत्याक्षरी, पासिंग रिंग गेम, म्यूजिकल चेयर एवं चिमटी गेम आदि शामिल था. विद्यालय के मुख्य प्रबंध निदेशक मनोज कुमार ने कहा कि मां और बच्चों का रिश्ता भावनाओं से ओत-प्रोत रहता है. मां ही बच्चों की पहली गुरू है और जन्म देने वाले का स्थान जीवन में सर्वोच्च है. अकादमिक डायरेक्टर सुमन शेखर ने कहा कि माँ व बच्चे का रिश्ता दुनिया का सबसे खूबसूरत रिश्ता है. इसी रिश्ते को प्रदर्शित करते हुए विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए. जिसमें बच्चों को इस रिश्ते की उपयोगिता बताई गई. प्राइमरी विंग के बच्चों ने अपनी अपनी माताओं के प्रति सम्मान, प्यार और भावनाओं को गीत, संगीत, कविता और लघु नाटिकाओं के रूप में प्रदर्शित कर खूब प्रशंसा बटोरी. इस अवसर पर अभिभावक के रूप में मौजूद जिला न्यायाधीश कौशिक आलोक पाठक एवं अवन्तिका पाठक ने कहा कि स्कूलों में इस प्रकार के कार्यक्रमों के द्वारा बच्चों में अच्छे संस्कार एवं नैतिकता पूर्ण शिक्षा देने का प्रयास किया जाता है जो की नितांत आवश्यक भी है. कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य मुकेश मिश्रा ने सभी बच्चों, अध्यापकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि बच्चे का प्रथम शिक्षक उसकी मां होती है. बच्चों का भविष्य निर्धारित करने में उसकी मां की भूमिका सबसे अहम होती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन