Madhubani News : मिथिला विभूति स्मृति पर्व समारोह 29 , 30 एवं 31 मार्च को

Published at :18 Feb 2025 10:48 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : मिथिला विभूति स्मृति पर्व समारोह 29 , 30 एवं 31 मार्च को

मैथिल समाज रहिका की कार्यसमिति की बैठक संस्था के अध्यक्ष पूर्व विधान पार्षद सुमन कुमार महासेठ की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

मधुबनी. मध्यविद्यालय रहिका परिसर में देर शाम में मैथिल समाज रहिका की कार्यसमिति की बैठक संस्था के अध्यक्ष पूर्व विधान पार्षद सुमन कुमार महासेठ की अध्यक्षता में हुई. मौके पर संस्था के महासचिव प्रो शीतलांबर झा ने प्रमुख रूप से चार प्रस्ताव रखा. जिसमें पिछले वर्ष 2024 के आय व्यय प्रस्तुत किया. जिसे सदस्यों ने संपुष्टि की. वहीं, वर्षों के कार्यक्रम की समीक्षा हुई. साथ ही संस्था के महासचिव प्रो शीतलांबर झा के पद से इस्तीफा को सदस्यों ने नामंजूर कर दिया एवं आगामी मिथिला विभूति स्मृति पर्व समारोह पर गहन विचार विमर्श किया गया. सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि आगामी मिथिला विभूति स्मृति पर्व समारोह 29 , 30 एवं 31 मार्च को प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी त्रिदिवसीय समारोह आयोजित करने का फैसला लिया गया. साथ ही पुराने कमिटी को ही सदस्यों ने अनुमोदन किया. संस्था के अध्यक्ष सुमन कुमार महासेठ , उपाध्यक्ष मो सनाउल्लाह रहमानी, मुखिया दक्षिणी ककरौल एवं पूर्व प्रमुख एवं प्रसिद्द रंगकर्मी जटाधार पासवान , प्रो शीतलांबर झा महासचिव , कोषाध्यक्ष मधु राय , सह सचिव भवेश कुमार झा होंगे. साथ ही इक्यावन सदस्यों की कार्यसमिति होगा. महासचिव प्रो शीतलांबर झा ने कहा मैथिल समाज रहिका पिछले 52 वर्षों से मिथिला मैथिली के सर्वांगीण विकास के लिए काम करती रही है. यह संस्था सामाजिक एवं सांस्कृतिक है. मातृभाषा मैथिली को संवैधानिक मान्यता दिलाने में संस्था का अहम भूमिका रही है. भारत वर्ष में मिथिला सहित देश के गौरव महाकवि विद्यापति जी का मूर्ति का अनावरण रहिका में ही 1975 में हुआ था. प्रो झा ने कहा इस वर्ष का समारोह पूर्व वर्षों की भांति एतिहासिक रूप से मिथिला विभूति स्मृति पर्व समारोह आयोजित करेगी. इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, विद्वान, साहित्यकार, कवि , प्रसिद्द लोक गायक एवं गायिका को आमंत्रित किया जाएगा. मिथिला मैथिली के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्ति को सम्मान किया जाएगा. साथ संस्था द्वारा प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी यात्री पुरस्कार, किरण पुरस्कार , रवींद्र महेंद्र सम्मान एवं चुनचुन मिश्र पुरस्कार भी दिया जायेगा. बैठक में संस्था के संस्थापक सदस्य, साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित उदय चंद्र झा विनोद , अभया नंद झा, जटाधार पासवान , चंद्र किशोर मंडल, मधु राय , जिला परिषद सदस्य उमर अंसारी ,प्रहलाद पूर्वे, कमलनाथ झा, देवेंद्र यादव , कृष्ण कुमार सह , मनोज कुमार झा बबलू , पवन कुमार झा , उदय भूषण निराला, शिव कुमार झा , संजीव पाठक , अवधेश झा , राजू झा , कुमार गौरव , बलराम पाठक , ब्रह्मानंद झा, विजय कुमार मिश्र , राजू पासवान, विद्यानंद ठाकुर, कामेश्वर कामत , ललन मंडल , दीपू कुमार मिश्र , अवकाश कुमार झा , भवेंद्र मिश्र उदय कांत झ ललन आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन