नाबालिग चला रहे ट्रैक्टर और टेंपो, सड़क दुर्घटना की बढ़ी आशंका

प्रखंड क्षेत्र के औसी, जीरोमाइल चौक, नूरचक चौक, बिस्फी चौक, कोकला चौक, सिमरी सहित ग्रामीण क्षेत्र के सड़कों पर वाहन चालक ट्रैफिक नियम का उल्लंघन कर रहे हैं.
बिस्फी. प्रखंड क्षेत्र के औसी, जीरोमाइल चौक, नूरचक चौक, बिस्फी चौक, कोकला चौक, सिमरी सहित ग्रामीण क्षेत्र के सड़कों पर वाहन चालक ट्रैफिक नियम का उल्लंघन कर रहे हैं. नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है. नाबालिग ट्रैक्टर और टेम्पो चालक बेतरतीब तरीके से वाहन चलाते देखे जा सकते हैं. जिसके कारण प्रखंड क्षेत्र सहित आसपास के क्षेत्र में पिछले कुछ माह में सड़क की दुर्घटना में काफी इजाफा हुआ है. जबकि सरकारी मापदंड के अनुसार नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर अभिभावक के विरुद्ध कार्रवाई का प्रावधान है. जानकारी हो कि करीब एक माह के अंदर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो चुके है. वहीं सड़क से गुजर रहे राही राम देव साफी, विनोद सहनी ने बताया कि सड़क पर टेंपो एवं ट्रैक्टर चालक मनमानी तरीके से गाड़ी चलाते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




