Madhubani : सर्पदंश से पीड़ित अधेड़ डीएमसीएच रेफर
Published by : DIGVIJAY SINGH Updated At : 08 Sep 2025 9:42 PM
थाना क्षेत्र की मझौरा गांव में सोमवार को विषैले सर्प ने एक अधेड़ व्यक्ति को डंस लिया.
झंझारपुर . थाना क्षेत्र की मझौरा गांव में सोमवार को विषैले सर्प ने एक अधेड़ व्यक्ति को डंस लिया. सर्पदंश की सूचना उन्होने अपने परिजनों को दी. जहां परिजनों ने अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत को देखते हुए इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया. सर्प दंश से पीड़ित मझौरा गांव के 45 वर्षीय राम नारायण राम बताया जाता है. उनके परिजनों ने बताया कि सुबह में घर से बहार शौच करने के लिए गए थे. जहां बांया पांव के अंगूठा में सर्प ने डंस लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










