Madhubani News : राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए विभिन्न विभाग के पदाधिकारियों के साथ की बैठक

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए विभिन्न विभाग के पदाधिकारियों के साथ की बैठक

राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जिला विधि सेवा प्राधिकार के सचिव ने बैठक कर कई दिशा निर्देश दिए.

विज्ञापन

मधुबनी. राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जिला विधि सेवा प्राधिकार के सचिव ने बैठक कर कई दिशा निर्देश दिए. गुरुवार को प्राधिकार सचिव संदीप चैतन्य ने परिवहन विभाग, बिजली विभाग, वन विभाग सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में उपस्थित विभिन्न विभाग के पदाधिकारियों को अपने स्तर सेअधिक से अधिक पक्षकार को नोटिस देने का निर्देश दिया. जिससे संबंधित पक्षकार आगामी माह में होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में मामला को समझौता के आधार पर सुलभ तरीके से निपटारा करा सके. खासकर बैठक में बिजली विभाग और वन विभाग के पदाधिकारी को निर्देश दिया कि पक्षकारों को जागरूक करें. साथ ही अधिक से अधिक पक्षकारों को राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित होने के लिए नोटिस दें. इस दौरान बैठक में बिजली विभाग से सहायक विद्युत अभियंता राजस्व देवांगना, वन विभाग से रेंजर ऑफिसर अर्जुन प्रसाद गुप्ता, परिवहन विभाग से अजय शंकर, जितेंद्र प्रसाद उपस्थित थे. समझौता के आधार पर सुलहनीय फौजदारी के मामले, दीवानी से संबंधित मामले, परिवारवाद के मामले सहित अन्य सुलहनीय वादों का त्वरित निबटारा होता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन