Madhubani News : मेडिकल सेल्स प्रमोशन इंप्लाई कल रहेंगे हड़ताल पर

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : मेडिकल सेल्स प्रमोशन इंप्लाई कल रहेंगे हड़ताल पर

अखिल भारतीय संगठन एफएमआरएआइ के आह्वान पर 9 जुलाई को पूरे भारत में मेडिकल एवं सेल्स प्रमोशन इंप्लाई मांगें पूरी कराने के लिए हड़ताल पर करेंगे.

विज्ञापन

मधुबनी. अखिल भारतीय संगठन एफएमआरएआइ के आह्वान पर 9 जुलाई को पूरे भारत में मेडिकल एवं सेल्स प्रमोशन इंप्लाई मांगें पूरी कराने के लिए हड़ताल पर करेंगे. यह जानकारी बीएसएसआरयू के जिलाध्यक्ष अंकित श्रीवास्तव ने दी. उन्होंने बताया कि संघ की मुख्य मांगों में सरकारी अस्पतालों और संस्थानों में दवा प्रतिनिधियों एसपीइएस के प्रवेश पर प्रतिबंध हटाने, जीवन रक्षक दवा सहित सभी दवाओं को जीएसटी से मुक्त करने, आवश्यक दवा की कीमतों को नियंत्रित करने, सभी दवा के निर्माण वितरण और मूल्य निर्धारण पर सार्वजनिक निगरानी लागू करने, निजीकरण पर रोक लगाने और दवा प्रतिनिधियों के लिए न्यूनतम पेंशन 9 हजार रुपये सुनिश्चित करने के अलावा राज्य सरकार से दवा प्रतिनिधियों के लिए न्यूनतम वेतन 26910 घोषित करने, काम के घंटे 8 घंटे तय करने और ओवरटाइम लागू करने सहित अन्य मांगें हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन