मधुबनी: निजी स्कूलों ने सरकारी हस्तक्षेप का किया विरोध, बैठक में कई प्रस्ताव पारित

Updated:
विज्ञापन
Private school association meeting in Madhubani

बैठक में शामिल सदस्य

मधुबनी में निजी विद्यालय संचालकों की बैठक में स्कूल संचालन में हस्तक्षेप का विरोध किया गया. बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए और मीडिया कोषांग गठन का निर्णय लिया गया.

विज्ञापन

मधुबनी से नागेंद्र नाथ झा की रिपोर्ट

Madhubani News: जिला प्राईवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक शहर के अतिथि होटल सभागार में जिलाध्यक्ष देवानंद झा की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में जिलेभर के निजी विद्यालय संचालकों ने भाग लिया.

हस्तक्षेप नहीं करने का प्रस्ताव पारित

बैठक में निजी विद्यालयों के संचालन में सरकारी अथवा अन्य किसी भी पक्ष के हस्तक्षेप को स्वीकार नहीं करने का प्रस्ताव पारित किया गया. साथ ही मुख्यालय में एसोसिएशन की अपनी जमीन खरीदकर विशाल कार्यालय निर्माण का भी प्रस्ताव लिया गया, जिसका उपस्थित संचालकों ने समर्थन किया.

इसके अलावा सत्र 2026-27 में संचालित सभी विद्यालयों की मान्यता प्राप्ति सुनिश्चित करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया.

ब्रह्मदेव बोले- शैक्षणिक गुणवत्ता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

बैठक को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवानंद झा और उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव ने कहा कि विद्यालय संचालन में अनावश्यक हस्तक्षेप शैक्षणिक गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ है, जिसे निजी विद्यालय किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेंगे.

उन्होंने कहा कि निजी विद्यालय केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि बड़ी संख्या में बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार भी उपलब्ध कराते हैं.

मीडिया कोषांग गठन का निर्णय

उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव और एसोसिएशन के सलाहकार डीपी कर्ण ने कहा कि निजी विद्यालयों पर अनावश्यक आरोप लगाने वालों का जवाब देने के लिए जिला स्तर पर एसोसिएशन का मीडिया कोषांग गठित किया जाएगा.

आरटीई के पालन का दावा

एसोसिएशन के संरक्षक एसएन लाल ने कहा कि निजी विद्यालय शिक्षा के अधिकार अधिनियम (RTE) के पालन के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने कहा कि सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में आरटीई के तहत बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दी जा रही है.

कई संचालकों ने रखे विचार

बैठक में मन्नु श्रीवास्तव, विजय कुमार सिंहा, विनोद यादव, अमोल कुमार मिश्रा, मनोज कुमार, विकाश राय, अंकित सिंह, गौतम झा, ममोहन मिश्रा, दिनेश राय, अश्वनी कर्ण, गोपाल प्रसाद धीरसरिया समेत सैकड़ों संचालकों ने अपने विचार रखे.

अंत में संरक्षक एसएन लाल और गोपाल प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन