मधुबनी: झंझारपुर में रेलवे विकास को रफ्तार, लौकाहा बाजार स्टेशन पर 37 करोड़ का प्रोजेक्ट

लौकहा स्टेशन
Madhubani News: झंझारपुर में पूर्व मध्य रेलवे ने 37.26 करोड़ रुपये की लागत से लौकाहा बाजार स्टेशन पर विकास कार्यों के लिए ई-टेंडर जारी किया है. इससे वॉशिंग पिट, आरयूबी और पुलों का निर्माण होगा. रेल सेवा बेहतर होने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी. पढ़ें पूरी खबर…
मधुबनी के झंझारपुर से संजय कर्ण की रिपोर्ट
Madhubani News: झंझारपुर में रेलवे विकास को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है. पूर्व मध्य रेलवे ने समस्तीपुर रेल मंडल के सकरी-लौकाहा बाजार-निर्मली और सहरसा-फारबिसगंज रेलखंडों के आमान परिवर्तन प्रोजेक्ट के तहत लौकाहा बाजार स्टेशन पर कई निर्माण कार्यों के लिए ई-टेंडर जारी किया है. इस परियोजना की अनुमानित लागत करीब 37.26 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इससे न सिर्फ रेल परिचालन बेहतर होगा बल्कि यात्रियों को भी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी.
लौकाहा बाजार स्टेशन पर होंगे बड़े निर्माण कार्य
इस प्रोजेक्ट के तहत लौकाहा बाजार स्टेशन पर ट्रेनों के संचालन और रखरखाव को बेहतर बनाने के लिए कई अहम काम किए जाएंगे. यहां अत्याधुनिक वॉशिंग पिट, शंटिंग नेक और स्टेबलिंग लाइन का विस्तार किया जाएगा, जिससे ट्रेनों की सफाई और संचालन व्यवस्था और मजबूत होगी.
यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
रेल प्रशासन का मानना है कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद यात्रियों को अधिक सुविधाजनक और सुगम रेल सेवा मिलेगी. ट्रेन संचालन की क्षमता बढ़ेगी और क्षेत्र में यात्रा करना पहले से आसान हो जाएगा.
सुरक्षा के लिए आरयूबी और पुलों का निर्माण
स्थानीय लोगों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समपार फाटक संख्या 47 और 48 के स्थान पर रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) बनाया जाएगा. इसके अलावा रेल पुल संख्या 46 और 47 का विस्तार और सुदृढ़ीकरण भी इसी योजना में शामिल है.
क्षेत्रीय विकास को मिलेगा बढ़ावा
रेलवे के इस कदम से न केवल यातायात व्यवस्था सुधरेगी, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी. स्थानीय लोगों में इस परियोजना को लेकर खुशी का माहौल है और इसे विकास की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सुनील कुमार सिंह
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










