मधुबनी: जिला कुशवाहा छात्रावास का 47वां स्थापना वार्षिकोत्सव संपन्न

Updated:
विज्ञापन
Kushwaha Sabha annual function held in Madhubani

कार्यक्रम में मौजूद अतिथि व समाज के लोग

मधुबनी में जिला कुशवाहा सभा के 47वें वार्षिकोत्सव सह संस्थापक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में समाज के महापुरुषों के योगदान को याद किया गया.

विज्ञापन

मधुबनी से नागेंद्र नाथ झा की रिपोर्ट

Madhubani News: जिला कुशवाहा सभा के बैनर तले रविवार को जिला कुशवाहा छात्रावास परिसर में संगठन का 47वां वार्षिकोत्सव सह संस्थापक सम्मान समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों समाजसेवियों, कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध लोगों ने भाग लिया.

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि उषा सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया.

महापुरुषों को दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम के दौरान कुशवाहा समाज के मार्गदर्शक स्वर्गीय संतु महतो, स्वर्गीय राजदेव सिंह और स्वर्गीय रंगलाल महतो के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

वक्ताओं ने छात्रावास की स्थापना और समाज के शैक्षणिक उत्थान में इन महापुरुषों के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके संघर्ष और कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा हैं.

समाज और शिक्षा पर हुई चर्चा

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह ने की.

मंच पर सभा के उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, सचिव शत्रुध्न कुमार महतो, सह सचिव प्रदीप Kumar महतो तथा कोषाध्यक्ष दशरथ कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे.

बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

कार्यक्रम में डॉ. कीर्तन प्रसाद सिंह, विजय कुमार सिंह, शंकर महतो, कृष्णदेव महतो, अरुण कुमार सिंह, एलबी महतो, कपिलेश्वर महतो, रामसुंदर सिंह, अंकित कुमार, सरोज कुमार, शिक्षक राजू कुमार, अविनाश कुमार, श्रवण कुमार सिंह, जागेश कुमार सिंह, राहुल जी, अभिमन्यु कुमार और पवन कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन