Madhubani News : बिछड़ा मूक बधिर बालक मां से मिला

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 01 Jan 2026 10:03 PM

विज्ञापन

थाना परिसर में गुरुवार को एक बिछड़ा मूक बाधिर बालक अपनी मां से मिलते ही गला लगा लिया.

विज्ञापन

फुलपरास. थाना परिसर में गुरुवार को एक बिछड़ा मूक बाधिर बालक अपनी मां से मिलते ही गला लगा लिया. आपबीती बताते हुए बिछड़े बालक की मां पकड़िया निवासी मंगली देवी ने कहा कि उसका 12 वर्षीय पुत्र बुधन साह बुधवार करीब तीन बजे घर से कहीं भटक गया था. खोजबीन भी की गयी, लेकिन नहीं मिला. गुरुवार की सुबह चौकीदार ने बताया कि बच्चा थाना पर सुरक्षित है. तब उसे लेने थाना पर आयी और अपने पुत्र को पाकर खुशी से आंखों में आंसू आ गया. थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने कहा कि रात करीब 12 बजे स्थानीय एक पत्रकार राजा ने बच्चे को ठंड से बचाते हुए थाना पर सुरक्षित पहुंचाया. जिसके बारे में अपने थाना ग्रूप पर फोटो के साथ प्रसारित किया गया. जिससे बच्चे की पहचान हो सकी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन