Madhubani News : दीप गांव में बिजली चोरी करने से 2.40 लाख की क्षति

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 23 Nov 2025 10:08 PM

विज्ञापन

आरएस थाना क्षेत्र की दीप गांव में आधे दर्जन उपभोक्ताओं द्वारा विद्युत उर्जा चोरी कर विभाग को कुल 2 लाख 40 हजार 854 रुपये की क्षति पहुंचाया है.

विज्ञापन

लखनौर. आरएस थाना क्षेत्र की दीप गांव में आधे दर्जन उपभोक्ताओं द्वारा विद्युत उर्जा चोरी कर विभाग को कुल 2 लाख 40 हजार 854 रुपये की क्षति पहुंचाया है. इस संबंध में विद्युत विभाग ने सभी आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. विद्युत उर्जा चोरी रोकने के लिए विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था. इस दल में मधेपुर के सहायक विद्युत अभियंता नीरज कुमार, लखनौर के कनीय विद्युत अभियंता रंजीत कुमार, विद्युत कर्मी सूचित आनंद और लाल कुमार महतो शामिल थे. टीम शुक्रवार को दीप गांव स्थित हटिया के निकट सघन छापेमारी की. छापेमारी के दौरान छह उपभोक्ता अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पकड़े गए. कनीय अभियंता रंजीत कुमार ने प्राथमिकी में बताया है कि मो. अहमद कनेक्शन विच्छेद के बाद भी गैर-घरेलू परिसर में अवैध रूप से बिजली उपभोग कर 37,896 की क्षति पहुंचाया. सद्दाम हुसैन घरेलू परिसर में बिजली चोरी कर 25,557 का नुकसान कलाम पमरिया एवं आलम पमरिया बिना कनेक्शन के अवैध उपयोग से 17,520 की क्षति. मो. इलियास: बिना कनेक्शन घरेलू परिसर में उपयोग कर 44,621 की क्षति. मो. मजेबूल रहमान गैर-घरेलू परिसर में मीटर बाईपास कर उपयोग करते पकड़े गया. विभाग को 97,740 का नुकसान हुआ है. छापेमारी दल ने सभी उपभोक्ताओं पर जुर्माना अधिरोपित किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन