Madhubani News : एंटी मलेरिया माह के रूप में मनाया जा रहा जून महीना

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 10 Jun 2025 10:12 PM

विज्ञापन

जिला में जून का महीना एंटी मलेरिया माह के रूप में मनाया जा रहा है.

विज्ञापन

मधुबनी.

जिला में जून का महीना एंटी मलेरिया माह के रूप में मनाया जा रहा है. प्रत्येक वर्ष 1 से 30 जून तक मलेरिया रोगियों की खोज व इसके प्रसार को रोकने के उद्देश्य से एंटी मलेरिया माह मनाया जाता है. डिस्ट्रिक्ट वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल ऑफिसर डॉ. डीएस सिंह ने बताया कि वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्य के अपर निदेशक सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी के निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूरे जून महीना को एंटी मलेरिया माह के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है. एंटी मलेरिया माह के सफल आयोजन के लिए जिला के सभी अनुमंडलीय अस्पताल, पीएचसी और सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को पत्र जारी कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है.

मलेरिया के प्रति बचाव व जागरूक करना है उद्देश्य

एंटी मलेरिया माह के दौरान विशेष रूप से जनजातीय आबादी, घुमंतू आबादी, बॉर्डर एरिया, अत्यधिक मलेरिया प्रभावित क्षेत्र, गर्भवती महिला और बच्चों को मलेरिया से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है. मलेरिया से बचाव के लिए प्राइवेट प्रैक्टिशनर्स को सम्मिलित किया जाएगा. ताकि समय पर मलेरिया रोगियों की खोज, जांच तथा इलाज हो सके. इसके अलावा इस माह के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों खासकर आशा कार्यकर्ता, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को एंटी मलेरिया माह के बारे में जानकारी दिया जाना है.

मलेरिया रोगियों की होगी खोज

एंटी मलेरिया माह के दौरान विशेष रूप से बुखार से पीड़ित व्यक्ति की खोज कर जांच एवं इलाज किया जाएगा. इसके साथ ही मेडिकल टीम गठित कर मलेरिया रोगियों की सक्रिय खोज और पॉजिटिव रोगियों का इलाज किया जाएगा. वीडीसीओ पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि एंटी मलेरिया माह के दौरान विभिन्न विद्यालयों में बच्चों और शिक्षकों को मलेरिया रोग के लक्षण, इसके बचाव, इलाज तथा सावधानियों के बारे में जानकारी दी जाएगी. विद्यालयों में गर्मी की छुट्टी के कारण छुट्टियों के बाद विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा. मलेरिया प्रभावित स्वास्थ्य उपकेंद्र एवं ग्राम स्तर पर आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा पंचायती राज प्रतिनिधि के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा. इसके साथ ही स्वास्थ्य उपकेंद्र स्तर पर आयोजित वीएचएसएनडी सत्र पर गोष्ठी एवं ग्राम स्तर पर मलेरिया के बारे में चर्चा के साथ ही लोगों को स्वच्छता एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए जागरूक करते हुए अपने घरों के आसपास जलजमाव को भी रोकने के लिए प्रेरित किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन