31 मार्च के बाद खत्म हो जाएगी आउटसोर्सिंग से नियुक्त कर्मियों की सेवा

Published at :25 Feb 2025 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
31 मार्च के बाद खत्म हो जाएगी आउटसोर्सिंग से नियुक्त कर्मियों की सेवा

आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से उपलब्ध कराये गये पदाधिकारी एवं कर्मियों की सेवा 31 मार्च 2025 के बाद नहीं ली जाएगी.

विज्ञापन

मधुबनी . आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से उपलब्ध कराये गये पदाधिकारी एवं कर्मियों की सेवा 31 मार्च 2025 के बाद नहीं ली जाएगी. इस संबंध में मध्यान्ह भोजन योजना के निदेशक ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को पत्र भेजकर जरूरी निर्देश दिया है. निदेशक ने कहा है कि मध्यान्ह भोजन में विभिन्न आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से पदाधिकारी व कर्मियों की सेवा उपलब्ध कराई गई है. निदेशालय स्तर से समीक्षा के बाद बजट प्रावधान का अभाव पाया गया है. बजट के अभाव के कारण आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से उपलब्ध कराए गए पदाधिकारी व कर्मियों की सेवा 31 मार्च के बाद लेना संभव नहीं है. यदि सक्षम प्राधिकार के आदेश के बिना 31 मार्च के बाद उनकी सेवा ली जाती है तो इसकी सारी जवाबदेही कार्यक्रम पदाधिकारी मध्यान्ह भोजन योजना की होगी. निदेशक ने कहा है कि यदि किसी पद पर पदाधिकारी व कर्मी की सेवा आवश्यक है तो सक्षम प्राधिकार के आदेश के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. निर्देश दिया गया है कि कार्यक्रम पदाधिकारी अपने स्तर से संबंधित एजेंसियों, पदाधिकारी, कर्मियों को इस आशय की सूचना अविलंब दे दें. विदित हो की 22 फरवरी को विभागीय वीडियो कंफ्रेंसिंग में इस संबंधी निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दी गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन