Madhubani News :बिहार का पहला क्राफ्ट विलेज बनेगा जितवारपुर : विधायक

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

जिले के जितवारपुर गांव में शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

मधुबनी. जिले के जितवारपुर गांव में शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर विधायक समीर कुमार महासेठ ने कहा कि जितवारपुर को बिहार का पहला क्राफ्ट विलेज का सपना साकार होने वाला है. अब क्राफ्ट विलेज बनने का मार्ग प्रशस्त हो रहा है. इसके लिए प्रथम चरण में दस करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं. क्राफ्ट विलेज के लिए शिल्प का विकास, बाजार, आर्ट गैलरी, लाइब्रेरी, म्यूजियम, गेस्ट हाउस, शिशु पार्क, स्वास्थ्य केंद्र, सेमिनार हाल, प्रदर्शनी भवन, सड़क, नाला सहित अन्य विकास कार्य को शामिल किया गया है. जिले में मधुबनी पेटिंग, कलाकारों की संख्या करीब 52 हजार है. जिसमें मधुबनी पेंटिंग के नौ पद्मश्री कलाकार, 20 नेशनल पुरस्कार प्राप्त कलाकार व 300 से अधिक राज्य पुरस्कार प्राप्त कलाकार हैं. इसमें कलाकारों की सर्वाधिक संख्या जितवारपुर की है. दुनियाभर में सालाना करीब 100 करोड़ का कारोबार करने वाला मधुबनी पेंटिंग और इसके कलाकारों के विकास के लिए जितवारपुर को क्राफ्ट विलेज बनाने की पहल पांच साल से हो रही है. उन्होंने कहा कि मधुबनी पेंटिंग्स कलाकारों के गांव के रूप में विश्व प्रसिद्ध जितवारपुर को क्राफ्ट विलेज बनाने से दुनियाभर के कला प्रेमी यहां पहुंचेंगे. जिससे पर्यटन, होटल व्यवसाय, परिवहन सेवा के क्षेत्र में लोगों को रोजगार मिलेगा. कलाकारों की पेंटिंग की बिक्री बढ़ेगी. उन्होंने कहा कि हस्तशिल्प वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार विकास आयुक्त अमृतराज, बिहार म्यूजियम के अपर निदेशक अशोक सिन्हा व सोहन कुमार झा ने जितवारपुर पहुंचकर जायजा लिया है. मौके पर राज्य पुरस्कार प्राप्त कलाकार अमित कुमार झा, कलाकार शिलानाथ झा, संतोष पासवान, विभूति नाथ झा, बिमलेश कुमार झा, कृष्णकांत झा, भास्कर कुलकर्णी के विश्वंभर झा उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन