Madhubani News : झंझारपुर की टीम ने मधुबनी टाउन क्रिकेट क्लब को हराया
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Jan 2025 11:10 PM
उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेलाही के मैदान पर झंझारपुर क्रिकेट क्लब झंझारपुर और टाउन क्रिकेट क्लब रेड मधुबनी के बीच खेला गया.
मधुबनी. जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित जिला क्रिकेट लीग सत्र 2024 -25 का लीग मैच उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेलाही के मैदान पर झंझारपुर क्रिकेट क्लब झंझारपुर और टाउन क्रिकेट क्लब रेड मधुबनी के बीच खेला गया. मैच खराब मौसम के कारण देर से शुरू हुई. झंझारपुर क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. निर्णायकों ने 25 ओवर का मैच कराने का निर्णय लिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए झंझारपुर क्रिकेट क्लब 21.4 ओवर में 205 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. बल्लेबाजी में झंझारपुर के ओर से अंकित झा ने 72, आदित्य राज ने 29, नीतीश ने 15 व लक्ष्मण ने 22 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया. वहीं, गेंदबाजी में टाउन क्रिकेट क्लब रेड मधुबनी की ओर से मुकेश कुमार ने 41 रन देकर 3 विकेट, उज्ज्वल राज ने 24 रन देकर 2 विकेट, कुमार संघर्ष सिद्धि ने 28 रन देकर 2 विकेट व विवेक और गौरव सिंह ने एक-एक विकेट लिये. जवाब में 205 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टाउन क्रिकेट क्लब रेड मधुबनी की टीम ने 22 ओवर में 136 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी. नतीजतन विवेक ने 40 रन व गौरव सिंह ने 40 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया. गेंदबाजी में झंझारपुर क्रिकेट क्लब की ओर से अंकित झा ने 19 रन देकर 3 विकेट, लक्ष्मण ने 34 रन देकर 3 विकेट, प्रिंस ने बिना रन दिए 2 विकेट और सुमन कुमार ने 9 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया. मैन ऑफ द मैच अंकित झा को निर्णायक ब्रजेश कुमार मिश्रा के हाथों पुरस्कृत किया गया. मैच के निर्णायक ब्रजेश कुमार मिश्रा और प्रफुल्ल कर्ण थे. सचिव काली चरण ने कहा कि 19 जनवरी को नारायणपट्टी क्रिकेट क्लब और श्रीराम एकेडमी मधुबनी के बीच खेला जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










