Madhubani News : झंझारपुर को मतदाता सूची पुनरीक्षण में छठवां स्थान

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : झंझारपुर को मतदाता सूची पुनरीक्षण में छठवां स्थान

एक दिन पहले आठवां स्थान पर झंझारपुर अनुमंडल था.

विज्ञापन

झंझारपुर. मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में झंझारपुर अनुमंडल ने पूरे राज्य में छठवां स्थान प्राप्त किया है, जबकि एक दिन पहले आठवां स्थान पर झंझारपुर अनुमंडल था. अनुमंडल पदाधिकारी ने इस सफलता का श्रेय अभियान से जुड़े सभी बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ), बीएलओ सुपरवाइजर, इआरओ एवं क्षेत्र के जागरूक नागरिकों के सहयोग को दिया है. एसडीओ कुमार गौरव ने बताया कि 14 जुलाई तक 86.89 प्रतिशत गणना प्रपत्र भरकर जमा किया जा चुका है. झंझारपुर प्रशासन और स्थानीय नागरिक दोनों ही लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने के प्रति गंभीर हैं. एसडीएम ने कहा कि यह आंकड़ा न केवल प्रशासन के लिए बल्कि झंझारपुर के निवासियों के लिए भी गर्व का विषय है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन