Madhubani News : संगठित होकर लड़ेंगे तो मिलेगा अधिकार

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

यूनाइटेड फोरम ऑफ रिटायर्ड बैंक यूनियन की बैठक स्थानीय कर्मचारी महासंघ कार्यालय में रविवार को हुई.

विज्ञापन

मधुबनी. यूनाइटेड फोरम ऑफ रिटायर्ड बैंक यूनियन की बैठक स्थानीय कर्मचारी महासंघ कार्यालय में रविवार को हुई. अध्यक्षता अवधेश प्रसाद ने की. वहीं, यूनाइटेड फोरम के सचिव रामाशंकर प्रसाद ने कहा कि सभी सेवानिवृत्त बैंक कर्मी को संगठित होने की आवश्यकता है. लगभग 30 वर्षों से सेवानिवृत्त बैंक कर्मियों का पेंशन अपडेशन नहीं हुआ है. जिससे सेवानिवृत्त बैंक कर्मियों में आक्रोश है. रिजर्व बैंक में अपडेट हो गया है, लेकिन बैंक में पेंशन अपडेट नहीं हुआ है. पेंशन अपडेट होना हमारा अधिकार है. आरबीआइ की तरह हमारी भी पेंशन अपडेट हो. मांगें पूरी कराने के लिए बैंकों के समक्ष धरना प्रदर्शन करेंगे. वहीं, अवधेश प्रसाद ने कहा अगर उनलोगों की मांगे पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज करेंगे. बैठक में किशोर कुमार, चंद्र मोहन सिंह, सुधीर कुमार नायक, रमाकर ठाकुर, विपिन चंद्र मिश्र, संतोष कुमार वर्मा, नरेंद्र कुमार झा, अवधेश प्रसाद, प्रवीण झा, अनिल कुमार बैरोलिया मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन