Bettiah : विभिन्न मामलों के चार आरोपित गिरफ्तार
Published by : DIGVIJAY SINGH Updated At : 08 Nov 2025 9:36 PM
विभिन्न थाने की पुलिस शुक्रवार को छापेमारी कर अलग-अलग मामले के चार आरोपितों को गिरफ्तार की है.
बेतिया . विभिन्न थाने की पुलिस शुक्रवार को छापेमारी कर अलग-अलग मामले के चार आरोपितों को गिरफ्तार की है. पुलिस इंस्पेक्टर विश्व मोहन चौधरी ने बताया कि विभिन्न थाने की पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में एक वारंटी समेत चार अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं. इनमें से तीन की गिरफ्तारी उत्पाद अधिनियम के तहत की गई है. अजमानतीय 16 वारंट का निष्पादन किया गया है. पुलिस इन सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दी है. विगत 24 घंटे में पुलिस की कार्रवाई में नौ लीटर 400 मिलीलीटर शराब जब्त किया गया है. अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए गए वाहन जांच के दौरान पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने और आधे अधूरे कागजात वाले वाहन चालकों से पांच हजार पांच सौ रुपये जुर्माना लगाया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










