Madhubani : श्मशान घाट में खुले आसमान में रह रहे है बेघर लोग

लिस प्रशासन ने गरीब परिवार के लोगों का घर तोड़कर बेघर कर दिया है. मामला रूद्रपुर थाना क्षेत्र का है.
Madhubani : अंधराठाढी . एक तरफ गरीब व भूमिहीन परिवार को पीएमवाई योजना के तहत राशि मुहैया कराकर पक्का घर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. वही दुसरी ओर पुलिस प्रशासन गरीब परिवार के लोगों का घर तोड़कर बेघर कर दिया है. मामला रूद्रपुर थाना क्षेत्र का है. जहां कुछ परिवार हरना कदंब पेड़ के समीप कई वर्षो से रह रहे है. जिसे मंगलवार को अंचल प्रशासन ने केसर हिंद भूमि में अवैध कब्जे में बने घर को तोड़कर हटा दिया. उसके सभी सामानों को ट्रैक्टर पर लादकर हरड़ी पंचायत के मोहपाती सरकारी ( श्मशान घाट ) भूमि में रख दिया. श्मशान घाट में रह रहे परिवारों को जहां दिन में छत नहीं है. वहीं रात में डरे डरे से रहते हैं. पीड़ित परिवार बस्ती से काफी दूरी पर रहने को विवश है. जहां पेयजल, बिजली सहित अनेकों समस्या है. पीड़ित परिवार आलमगीर शेख एवं सकीना खातुन ने कहा कि अंचल प्रशासन ने दो दिन का भी समय नहीं दिया. घर तोड़कर श्मशान घाट में बिना पर्चा के दखल कब्जा में दे दिया है. छोटे-छोटे बच्चों के साथ बधार में रहना कठिन हो गया है. सीओ प्रियदर्शनी ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश पर अतिक्रमण मुक्त की कार्रवाई की गयी है. पीड़ित परिवार को स्थल चयन कर रहने के लिए दिया गया है. सरकारी रिकार्ड में कहीं भी श्मशान घाट भूमि का जिक्र नहीं है. सरकारी स्तर पर जो भी संभव होगा सहयोग किया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




