ePaper

Madhubani News : जिले के तीन स्वास्थ्यकर्मी फ्लोरेंस नाइटेंगल अवार्ड से सम्मानित

Updated at : 13 May 2025 10:38 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : जिले के तीन स्वास्थ्यकर्मी फ्लोरेंस नाइटेंगल अवार्ड से सम्मानित

जनसेवा के लिए समर्पित नर्सों व उनके बहुमूल्य योगदान के लिए विश्व में फ्लोरेंस नाइटेंगल की याद में 12 मई को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है.

विज्ञापन

मधुबनी.

जनसेवा के लिए समर्पित नर्सों व उनके बहुमूल्य योगदान के लिए विश्व में फ्लोरेंस नाइटेंगल की याद में 12 मई को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है. लोगों को चिकित्सकीय सहायता प्रदान करने में चिकित्सकों के अलावे स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत नर्स, एएनएम, जीएनएम की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है. उनके सार्थक प्रयास से ही अस्पतालों से मरीज जल्द स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचते हैं. स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत नर्स मरीजों के उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. इस उद्देश्य से सदर अस्पताल के प्रसव कक्ष में पदस्थापित जीएनएम अंशु कुमारी, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर फुलहर की एएनएम आशा कुमारी एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पदमा के सीएचओ विकास बैरवा को राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा मंगलवार को फ्लोरेंस नाइटेंगल नर्स अवार्ड 2025 के तहत सम्मानित किया गया. सम्मान स्वरूप तीनों कर्मियों को 10-10 हजार रुपये की राशि, प्रशस्ति पत्र व मेडल दिया गया.

कर्तव्यों का निर्वहन कर समाज में बनाई अलग पहचान

सम्मानित कर्मियों ने स्वास्थ्य और नर्सिंग के क्षेत्र में निःस्वार्थ सेवा भाव से कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं. सच्ची लगन से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर समाज को एक नयी दिशा दी है. हर दिन निर्धारित समय पर कार्यस्थल पर पहुंच कर इलाज के लिए आने वाले मरीजों एवं परिजनों से मुस्कुराते हुए बात करना उनकी पहचान है. प्रसव कक्ष की जीएनएम अंशु कुमारी ने कहा कि अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीज एक उम्मीद व विश्वास के साथ आता है. उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना मेरा पहला फर्ज है. अपनी सेवा से मरीजों व उनके परिजनों के चेहरे पर मुस्कान लाना मेरा उद्देश्य है. ताकि सरकारी सेवा व अस्पताल के प्रति लोगों के मन में विश्वास बढ़े और सरकारी संस्थानों में अधिक से अधिक लोग आयें. अभी तक की सेवा में उन्होंने कई गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं को जीवनदान देने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है. एएनएम आशा कुमारी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र पर टीकाकरण, यू विल पोर्टल पर डाटा अपलोड, गर्भवती महिलाओं का एएनसी करना, अस्थाई साधन वितरण सहित अन्य कार्यों को बेहतर ढंग से किया है. सीएचओ विकास बैरवा ने कहा कि इ- टेली कंसल्टेशन में सबसे अधिक मरीजों को परामर्श देने के साथ एनसीडी स्क्रीनिंग तथा परिवार नियोजन के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन