Madhubani News : क्षतिग्रस्त मकान में संचालित है अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 02 Jan 2026 10:13 PM

विज्ञापन

अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र औसी का अपना भवन नहीं होने के कारण मरीजों एवं कर्मियों को परेशानी हो रही है.

विज्ञापन

बिस्फी.अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र औसी का अपना भवन नहीं होने के कारण मरीजों एवं कर्मियों को परेशानी हो रही है. फिलहाल यह औसी स्थिति एक क्षतिग्रस्त मकान में संचालित हैं. जहां बेड की व्यवस्था के साथ अन्य कोई भी बुनियादी सुविधा नहीं है. इसे लेकर औसी उत्तरी पंचायत के सरपंच मोहम्मद इरफान ने सिविल सर्जन मधुबनी को एक आवेदन देकर समस्या समाधान की गुहार लगायी है. आवेदन में कहा है कि औसी में बन रहे आयुष्मान भारत के नव निर्मित भवन में अनियमितता बरती जा रही है.आवेदन के अनुसार भवन का उद्घाटन भी नहीं हुआ है. लेकिन इससे पहले ही भवन का दीवार पीछे से गिर गया. दीवार को छोड़कर आगे से रंगाई पुताई कर सरकारी राशि दुरूपयोग करने का आरोप लगाया. सिविल सर्जन ने तत्काल सीएचसी प्रभारी डॉ अब्दुल बासित को इस मामले की जांच करने का निर्देश दे दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन