Madhubani News : सरस्वती पूजा के दौरान शांति व्यवस्था रखने के लिए किया फ्लैग मार्च
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 23 Jan 2026 10:52 PM
क्षेत्र में सरस्वती पूजा शांति पूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिए अनुमंडल पुलिस अलर्ट मोड में है.
Madhubani News : फुलपरास. क्षेत्र में सरस्वती पूजा शांति पूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिए अनुमंडल पुलिस अलर्ट मोड में है. पूजा के लिए शुक्रवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया. जिसमें थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य, नरहिया व घोघरडीहा थानाध्यक्ष सहित दर्जनों पुलिस पदाधिकारी,पुलिस बल,चौकीदार शामिल थे. एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि मां शारदे की पूजा क्षेत्र में शांति पूर्ण रूप से आस्था के साथ करने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं दे. साथ ही उन्होंने बताया कि पूजा पंडाल में किसी भी तरह का कोई अश्लील गीत संगीत या कोई कोई भी आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा. थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने कहा कि फ्लैग मार्च अनुमंडल मुख्यालय बाजार सहित मुरली, कालापट्टी,सिसवार बाजार होते हुए क्षेत्र के कई गांव से गुजरेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










