भोला यादव हत्या मामले में पांच को आजीवन सश्रम कारावास की सजा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 May 2024 10:30 PM
नगर थाना क्षेत्र में करीब चार वर्ष पूर्व कोतवाली चौक के भोला यादव की हत्या मामले की अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय वेद प्रकाश मोदी की न्यायालय में शुक्रवार को सजा के बिंदु पर सुनवाई हुई.
अभियोजन के अनुसार घटना 11 अक्टूबर 2000 की है. कोतवाली चौक निवासी भोला यादव अपने घर से चौक पर गया था. वहीं भोला यादव की मां घर पर थी. करीब साढ़े नौ बजे शाहपुर से दो लोग आकर भोला के बारे में पूछताछ करने आया. करीब डेढ़ बजे रात में शाहपुर की ही एक महिला ने सूचना दी कि भोला को आरोपियों ने दरवाजे पर बांध कर रखा है और मार देने का धमकी दे रहा है. सूचिका ने एक पड़ोसी को इसकी जानकारी दी. लेकिन उसने गंभीरता से नहीं लिया. अगले दिन लोगों से सूचना मिली की आरोपियों ने भोला यादव की मारपीट कर हत्या कर दी है . सूचना पर सूचिका के भाई अन्य ग्रामीण के साथ शाहपुर पहुंचे तो वहां भोला यादव का शव पड़ा हुआ था. जिसका हाथ बंधा हुआ था और एक आंख भी निकला ली गयी थी. शरीर से खून निकल रहा था. मामले को लेकर मृतक के मां शांति देवी ने नगर थाना में अगले दिन 12 अक्टूबर 2020 को प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










