प्रोस्टेट बढ़ने से पेशाब मार्ग में हो जाती है रुकावट, प्रवाह हो जाता है कम
यदि आपकी उम्र चालीस वर्ष से अधिक हो रहा है और पेशाब करने में परेशानी हो रही है तो सावधान हो जायें. यह प्रोस्टेट बढ़ने की वजह हो सकता है. चालीस से अधिक उम्र के बाद पेशाब संबंधी समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
मधुबनी. यदि आपकी उम्र चालीस वर्ष से अधिक हो रहा है और पेशाब करने में परेशानी हो रही है तो सावधान हो जायें. यह प्रोस्टेट बढ़ने की वजह हो सकता है. चालीस से अधिक उम्र के बाद पेशाब संबंधी समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. यह बढ़े हुए प्रोस्टेट का कारण हो सकता है. जो भविष्य में प्रोस्टेट कैंसर का रूप भी ले सकता है. यह जानकारी सिविल सर्जन डॉ. नरेश कुमार भीमसारिया ने दी है. उन्होंने कहा कि प्रोस्टेट पुरुषों की पौरुष ग्रंथि होती है. इसके आकार बढ़ने से यह समस्या होती है. प्रोस्टेट मूत्राशय के ठीक नीचे और मलाशय के सामने स्थित होता है. यह लगभग एक अखरोट के आकार का होता है. जो पेशाब को खाली करने वाली नली को घेरे रहता है. पुरुष की उम्र बढ़ने के साथ प्रोस्टेट का आकार बढ़ने लगता है. प्रोस्टेट बढ़ने से मूत्रमार्ग संकीर्ण हो जाता है और मूत्र प्रवाह कम हो सकता है.
40 के बाद एक ग्राम सालाना बढ़ता है प्रोस्टेट
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए