पानी बहाने को लेकर मारपीट में बुजुर्ग की मौत, जाम

थाना क्षेत्र के मनमोहन गांव में बीते 20 जून को पानी बहाने को लेकर मारपीट में घायल वृद्ध व्यक्ति की इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गयी.
लोगों ने किया सड़क जाम
शव पहुंचते ही मनमोहन चौक पर आक्रोशित लोगों ने बासोपट्टी – कलुआही मुख्य सड़क को जाम कर दिया. सड़क जाम स्थल पर लोगों ने न्याय की गुहार लगायी. प्रशासन मामले को शांत कराने में जुटी रही. बताते चलें कि बीते 20 जून को दो पक्षों में मारपीट हुई थीं. दोनों पक्ष की ओर से थाना में मामला दर्ज है. सड़क जाम स्थल पर आक्रोशित लोगों ने बताया कि झूठा मुकदमा बासोपट्टी थाना में मृतक के कई परिजनों पर कर दिया गया है. जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है. हालांकि पुलिस दोनों पक्ष से दर्ज मामले की जांच पड़ताल कर रही है. समाचार प्रेषण तक सड़क जाम जारी रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




