ePaper

किसानों को ई -केवाईसी एवं फॉर्मर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य

Updated at : 08 Jan 2026 6:24 PM (IST)
विज्ञापन
किसानों को ई -केवाईसी एवं फॉर्मर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य

प्रखंड क्षेत्र स्थित पंचायत में 6 से 9 जनवरी तक किसान सम्मान लाभार्थियों को ई-केवाईसी एवं फॉर्मर रजिस्ट्रेशन कराना होगा.

विज्ञापन

खजौली. प्रखंड क्षेत्र स्थित पंचायत में 6 से 9 जनवरी तक किसान सम्मान लाभार्थियों को ई-केवाईसी एवं फॉर्मर रजिस्ट्रेशन कराना होगा. इसके लिए पंचायत भवन पर कैंप लगाया गया है. इस कैंप के दौरान सीओ विजय कुमार एवं अपर समाहर्ता ने महाराजपुर, सुक्की, कन्हौली सहित अन्य पंचायत में चल रहे कार्य का निरीक्षण किया. सीओ विजय कुमार ने बताया कि जिन लाभार्थियों को बुक लिस्ट में नाम शामिल है उन लाभार्थियों को किसान सम्मान योजना के तहत प्रत्येक किसानों को ई – केवाईसी एवं फॉर्मर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है. उन्होंने सभी किसान से अपील कि है कि निर्धारित तिथि पर कैंप पर पहुंच कर फॉर्मर रजिस्ट्रेशन एवं लाभुक अपना आधार से ई- केवाईसी कराना सुनिश्चित करें. वही सीएचसी सेंटर महाराजपुर में राजस्व कर्मचारी महादेव साफी, किसान सलाहकार केदार नाथ मिश्रा एवं अंचल अमीन अभिषेक कुमार ने दर्जनों किसान को ई- केवाईसी एवं फॉर्मर रजिस्ट्रेशन किया. किसान सलाहकार ने बताया कि चंद्रडीह पंचायत में ई- केवाईसी के लिए सभी लाभुक को सूचना दी गयी है. उन्होंने कहा कि शुक्रवार को वार्ड 5 में कैंप में किसान को ई- केवाईसी एवं फॉर्मर रजिस्ट्रेशन की जाएगी. मौके पर किसान डॉ सुरेंद्र कुमार, राम गुलाम मंडल, जीराई महतो, धनिक लाल महतो, संजय कुमार मंडल, राम विलेक्षण सिंह, राम सुंदर महतो, भीलाई महतो, गंगा प्रसाद महतो, सतीश कुमार सहित अन्य किसान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन