Madhubani News : नाला निर्माण के दौरान कचरा मुख्य सड़क पर ही डालने से लोगों की बढ़ी परेशानी

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

नगर निगम के वार्ड - 28 स्थित जेपी कॉलोनी में नाला निर्माण का काम किया जा रहा है.

विज्ञापन

मधुबनी. नगर निगम के वार्ड – 28 स्थित जेपी कॉलोनी में नाला निर्माण का काम किया जा रहा है. नाला निर्माण के क्रम में सड़क को खोदकर मलवा सड़क पर रखे जाने के कारण मोहल्ला वासी को काफी परेशानी हो रही है. स्थानीय लोगों ने कहा कि संवेदक हे नाले के कचरे को सड़क पर ही डंप किया जा रहा है. जिससे मोहल्ले में आने-जाने वालों को काफी कठिनाई हो रही है. मोहल्ला में रिक्शा व चारपहिया वाहन अभी तीन चार दिनों से नहीं जा रहा है. स्थानीय लोगों ने कहा कि नाला दिलीप पूर्वे के घर से बाबू साहब के घर तक बनाना है. जब तक कचरे को सड़क पर से हटाया नहीं जाएगा तब तक लोगों को समस्या का सामना करना ही पड़ेगा. इस संबंध में वार्ड नंबर 28 के वार्ड पार्षद सुनीता पूर्वे ने कहा कि मोहल्ला में विकास के कार्य हो रहे हैं. नाला नहीं रहने के कारण मोहल्ला के लोगों को काफी परेशानी हो रही था. नाला निर्माण के बाद सड़क ऊंचीकरण का काम भी होना है. दो से तीन दिनों के अंदर सारे काम पूरे कर लिए जाएंगे. विकास कार्य वार्ड की जनता के लिए ही हो रहा है. थोड़ी समस्या हुई है. जिसे दूर कर दिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन