Madhubani : पीएम की यात्रा की तैयारी को ले डीएम ने की समीक्षा

Edited by DIGVIJAY SINGH
Updated:
विज्ञापन

दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसबल की प्रतिनियुक्ति के लिए अपर समाहर्ता को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए.

विज्ञापन

Madhubani : मधुबनी . डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने आगामी 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संभावित मधुबनी यात्रा की तैयारी के समाहरणालय सभाकक्ष में बुधवार को वरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर अभी तक की तैयारियों का समीक्षा की. जिलाधिकारी ने संपूर्ण कार्यक्रम स्थल पर दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसबल की प्रतिनियुक्ति के लिए अपर समाहर्ता को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए. उन्होंने कार्यक्रम स्थल के पास कंट्रोल रूम की स्थापना के लिए भी कई निर्देश दिए. जिलाधिकारी ने चिकित्सा व्यवस्था को लेकर उपस्थित सिविल सर्जन को कई आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने मंच एवं हैंगर निर्माण कार्य , हैली पैड निर्माण कार्य, बैरिकेडिंग निर्माण कार्य की कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्य में तेजी लाने को कहा. इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने पेयजल, शौचालय की व्यवस्था, पार्किंग स्थल का निर्माण, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, ड्रॉप गेट का निर्माण की भी समीक्षा की. जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित पुलिस अधीक्षक सहित वरीय अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया एवं कई आवश्यक निर्देश भी दिए. बैठक में ट्रैफिक प्लान के लिए अधिकारियों के साथ व्यापक विचार-विमर्श किया. बैठक में पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार, डीडीसी दीपेश कुमार, अपर समाहर्ता राजेश कुमार, अपर समाहर्ता विभागीय जांच नीरज कुमार, अपर समाहर्ता आपदा संतोष कुमार, नगर आयुक्त अनिल चौधरी, जिला परिवहन पदाधिकारी, शशि शेखरम, डीपीआरओ परिमल कुमार सहित सभी वरीय अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन