डीएम ने तेज हवा एवं अग्नि सुरक्षा को ले जारी की एडवाइजरी

Updated at : 25 Apr 2024 10:47 PM (IST)
विज्ञापन
डीएम ने तेज हवा एवं अग्नि सुरक्षा को ले जारी की एडवाइजरी

जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने जिले में गर्मी के मौसम एवं चल रही तेज हवा के कारण अग्निकांडों में वृद्धि की संभावना को देखते हुए लोगों से सचेत रहने की अपील की है.

विज्ञापन

मधुबनी. जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने जिले में गर्मी के मौसम एवं चल रही तेज हवा के कारण अग्निकांडों में वृद्धि की संभावना को देखते हुए लोगों से सचेत रहने की अपील की है. उन्होंने कहा कि थोड़ी सी चूक से अग्नि कांड होने की संभावना बनी रहती है. जानमाल की क्षति होती है. ऐसे में लोगों को सचेत रहने, खेत, खलिहान एवं घरों में अग्नि सुरक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि पूर्व तैयारी हो तो आपदा के प्रभाव को कम किया जा सकता है. उन्होंने लोगों से कहा कि खलिहान हमेशा गांवों की आबादी एवं फसलों से दूर खुले स्थान पर लगाएं. थ्रेसर का उपयोग करते समय डीजल इंजन या ट्रैक्टर के साइलेंसर को लंबे पाइप द्वारा ऊंचाई पर रखें. थ्रेसर के उपयोग करते समय पास में कम से कम 200 लीटर पानी भरकर अवश्य रखें. रोशनी के लिए सोलर लैंप, टॉर्च, इमरजेंसी लाइट का ही प्रयोग करें.

जल स्रोत के नजदीक बनाये खलिहान

एक खलिहान से दूसरे खलिहान की दूरी 20 फीट हो, खलिहान वैसे जगह लगाएं जहां अग्निशमन वाहन आसानी से पहुंच सकें. खलिहान के नजदीक नदी, तालाब ,पैन ,बोरिंग हो. खलिहान के आस पास अलाव ना जलाएं. बिजली तार के नीचे खलिहान नहीं बनाये. कटनी के बाद खेत में छोड़े डंठलों में आग ना लगाएं.

फूस के घरों में लगाये मिट्टी का लेप

रसोईघर को अग्नि रोधक बनाने के लिए उसे चारों तरफ गीली मिट्टी का लेप लगा दें. देहाती क्षेत्रों में खासकर फूस एवं खपरैल मकानों के निवासी खाना सुबह 8 बजे से पहले और शाम 5 से 6 बजे के बीच बना लें. रसोई में कोई भी ज्वलनशील पदार्थ ना रखें. ढीले और सिंथेटिक कपड़े ना पहने. रसोईघर से बच्चों को दूर रखें.

जलते पदार्थ को बुझा कर ही सोएं

घर में हमेशा अग्निशामक पदार्थ जैसे कि पानी, बालू, सूखी मिट्टी, धूल इत्यादि जमा कर रखें. हरे पेड़ जैसे केला में अग्नि ताप को कम करने की क्षमता होती है. अतः इसे अपने घर के चारों ओर लगाएं.

लोगों को प्राथमिक उपचार की दें जानकारी

लोगों को आपातकालीन सेवा का फोन नंबर 112 एवं जिला नियंत्रण कक्ष (आपदा) के नंबर 06276-222576 अपने पास अवश्य रखने की सलाह दें. जलती हुई बीड़ी सिगरेट और माचिस की काठी के खेत खलियान में ना फेंके. आग बुझाने के लिए पानी, बालू और सुखी मिटटी, धूल का प्रयोग करें. अग्निकांडो की सूचना अग्निशमन पदाधिकारी तक शीघ्र पहुंचाएं.

अनुमंडल वार अग्निशमन पदाधिकारी का यह है दूरभाष संख्या

सदर अनुमंडल, 7485805832, 7485805833, रहिका थाना-8935898622,

बाबूबरही थाना 9798058185, 7782963474

कलुआही थाना 6200195012, जयनगर अनुमंडल 7485805838, 85805839,

लदनियां थाना 8860931741, झंझारपुर अनुमंडल 7485805882, 06273295101, मधेपुर थाना 9431822752, भेजा थाना 9431822759, रुद्रपुर थाना 9470001400, बेनीपट्टी अनुमंडल 7485805834, 7485805835,

मधवापुर थाना: 8757625103, बिस्फी थाना 9431822735, साहरघाट-9504408005, अरेर थाना 9572906795, फुलपरास अनुमंडल 7485805836, 7485805837, खुटौना थाना: 7542840898, लौकही थाना 7481064414, अंघरामठ थाना7717789845.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन