Madhubani News : किसानों के बीच गेहूं बीज का वितरण शुरू

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 21 Nov 2025 10:16 PM

विज्ञापन

प्रखंड कृषि कार्यालय में किसानों के बीच गेहूं बीज का वितरण प्रारंभ कर दिया गया.

विज्ञापन

झंझारपुर. प्रखंड कृषि कार्यालय में किसानों के बीच गेहूं बीज का वितरण प्रारंभ कर दिया गया. प्रखंड में 700 क्विंटल बीज वितरण करने का लक्ष्य है. जिसके आलोक में एजेंसी द्वारा एक ट्रक बीज का भंडारण किया गया है. अमन कीटनाशक जयनगर की एजेंसी बीज का वितरण कर रही है. प्रखंड को 10500 बोरा तत्काल उपलब्ध हुआ है. आरकेवीवाइ योजना एवं राज्य सरकार योजना के तहत यह बीज वितरण किया जा रहा है. प्रखंड कृषि समन्वयक विजय कुमार यादव ने बताया कि आरकेबीएस योजना के तहत किसानों को 60 प्रतिशत अनुदान मिलेगा. वहीं राज्य सरकार के योजना के तहत 40 प्रतिशत अनुदान किसानों को गेहूं के बीच पर मिलेगा. एजेंसी के विपिन कुमार ने कहा कि 1 हजार रुपये किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा है. 700 क्विंटल का लक्ष्य प्रखंड को मिला हुआ है. पूरी पारदर्शिता के साथ बीच का वितरण हो रहा है. प्रखंड कृषि समन्वयक विजय कुमार यादव ने कहा कि अभी दो दिन पूर्व 40 क्विंटल मसूर का बीज वितरण किया जा चुका है. जिसमें 304 किसानों को मसूर के बीच उपलब्ध कराए गए. इसके अलावा 12 क्विंटल मटर भी किसानों को उपलब्ध कराया गया है. जिसमें 190 से अधिक किसानों ंको मटर का बीज दिया गया है. प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने कहा कि किसानों को गेहूं की बीज के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा. प्रखंड कृषि कार्यालय में सभी योजनाओं को उपलब्ध कराया जाएगा. इस दौरान बीएओ अरुण कुमार सिंह, प्रखंड कृषि समन्यवक विजय कुमार यादव, एटीएम नीरज लवली, अनुमंडल कृषि परिक्षेत्र स्वाति कुमारी, कृषि सलाहकार मनोज कुमार ठाकुर, दिनेश रमन, अजय कुमार दास, अमित कुमार, संतोष राम, शंभु कामत, लेखपाल गीता बाबू झा, कुमार धीरज सहित कई किसान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन