Madhubani News : छात्रों के बीच पाठ्य सामग्री का किया वितरण

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : छात्रों के बीच पाठ्य सामग्री का किया वितरण

उत्क्रमित मध्य विद्यालय दमला उर्दू परिसर में विद्यालय में अध्यनरत छात्र छात्राओं के किट का वितरण किया गया.

विज्ञापन

बिस्फी. उत्क्रमित मध्य विद्यालय दमला उर्दू परिसर में विद्यालय में अध्यनरत छात्र छात्राओं के किट का वितरण किया गया. अध्यक्षता विद्यालय प्रधानाध्यापक मो मुस्लिम ने की. मौके पर बैग, कॉपी, कलम, किताब सहित अन्य पाठ्य सामग्री प्राप्त कर बच्चे काफी खुश दिखे. अभिभावकों ने भी सरकार की सराहना की. बीईओ महेश पासवान ने कहा कि छात्र छात्राओं को किट प्राप्त होने से पढ़ाई लिखाई में काफी सुविधा होगी. कहा कि सभी विद्यालयों के छात्र छात्राओं के लिए किट उपलब्ध हो चुका है. वितरण विद्यालय स्तर पर कि जा रही है. मौके पर रजिमा सुल्तान, यासमीन खातून, तुलसी कुमारी, गुलाम मुस्तफा रहमानी, इम्तियाज अहमद, इशरत जहां सहित कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन