Madhubani:राजस्व महाअभियान के तहत प्रपत्र का किया जा रहा वितरण

Published by : RANJEET THAKUR Updated At : 25 Aug 2025 6:02 PM

विज्ञापन

कई पंचायत में जमाबंदी पंजी की प्रति एवं प्रपत्र वितरण के साथ किसी प्रकार की सुधार के लिए शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बिस्फी . प्रखंड क्षेत्र के सादुल्लाहपुर, परसौनी, रघेपुरा, सिमरी सहित कई पंचायत में जमाबंदी पंजी की प्रति एवं प्रपत्र वितरण के साथ किसी प्रकार की सुधार के लिए शिविर का आयोजन किया गया. अध्यक्षता सीओ संतोष कुमार सिंह ने की. जमाबंदी पंजी की प्रति लेने को लेकर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी थी. जबकि जमाबंदी में सुधार के लिए बहुत कम ही आवेदन आए. सीओ संतोष कुमार सिंह, राजस्व पदाधिकारी सविता कुमारी ने शिविर स्थल पर पहुंच निरीक्षण किया. रैयत को किसी प्रकार की कठिनाई न हो इस को लेकर प्रतिनिधित्व कर्मियों को दिशा निर्देशित किए. रैयत की समस्या को भी सुना और मौके पर उन्होंने रैयतो से कहा कि राजस्व विभाग द्वारा शुरू की गई या पहल लोगों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण एवं कारगर है. इसके साथ ही भूधारियों को अपने भूमि के रकवा, खाता, खेसरा नाम या नामांतरण एवं बटवारा परिमार्जन सहित अन्य तरह की त्रुटियों को कैंप मोड में आवेदन प्राप्त कर अपने भूमि से संबंधित किसी प्रकार की सुधार कर सकते हैं. 20 सितंबर तक यह वितरण कार्य चलेगा. मौके पर कर्मचारी विक्रम कुमार, अनिल कुमार, बिशाल कुमार उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन