Madhubani News : भाजपा कार्यकर्ताओं ने विकास योजना को लोगों तक पहुंचाने पर की चर्चा

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र के अकसपूरा गांव स्थित यात्री शेड में शनिवार को पश्चिमी भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद पांडेय की अध्यक्षता में भाजपा कार्य समिति की बैठक हुई.

विज्ञापन

खजौली. प्रखंड क्षेत्र के अकसपूरा गांव स्थित यात्री शेड में शनिवार को पश्चिमी भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद पांडेय की अध्यक्षता में भाजपा कार्य समिति की बैठक हुई. संचालन प्रखंड महामंत्री सुमित कुमार सिंह ने की. इस दौरान विधान सभा संयोजक हरीश चंद्र शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं एकजुट होकर प्रखंड से पंचायत स्तर पर बूथ लेबल पर बैठक कर गांव, मुहल्ला में लोगों को विकास कार्य की जानकारी दे. भाजपा जिला महामंत्री सरोज कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को तीन बिंदु में बूथ सशक्तिकरण, जाति सम्मेलन एवं समीकरण पर चर्चा, भारत सरकार की उपलब्धि पर विशेष चर्चा कर जनता को जानकारी दे. बैठक में शंभु नाथ ठाकुर, कुंदन कुमार सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी हित में संगठन की मजबूती करने की सलाह दी. जिप सदस्य जितेंद्र कुमार पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से रेल, सड़क, एयर पोर्ट विकास, जनधन योजना, किसान सम्मान योजना सहित अन्य योजना से लोगों को लाभ मिला है. मौके पर सुजीत कुमार सिंह, छोटे सिंह, राम विनय सिंह, राणा नितिन सिंह, शिव शंकर सिंह, राम नारायण पांडेय, युगल किशोर सिंह, विवेक कुमार सिंह, दिलीप झा, राम सेवक सिंह, छेदी मंडल, सुरेश साफी, रंजित झा सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन