Madhubani News : अधिवक्ता परिषद की बैठक में संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता प्रभु नारायण पासवान के कार्यालय प्रकोष्ठ में अधिवक्ता परिषद बिहार की बैठक हुई.

विज्ञापन

झंझारपुर. व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता प्रभु नारायण पासवान के कार्यालय प्रकोष्ठ में अधिवक्ता परिषद बिहार की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रदेश संयोजक अमोल कुमार सिंह ने की. बैठक में अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद नयी दिल्ली से संबद्ध अधिवक्ता परिषद बिहार के संगठन विस्तार एवं परिषद के उद्देश्य पर विशेष चर्चा की गयी. साथ ही संविधान दिवस पर प्रकाशित होने वाले न्याय पुंज पत्रिका की भी जानकारी अधिवक्ताओं को दी गयी. यह बैठक दरभंगा, मधुबनी, बेनीपुर एवं झंझारपुर संगठन इकाई के सदस्यों के साथ की गयी. प्रदेश संयोजक ने कहा कि झंझारपुर को संगठन जिला मानती है. यहां पर 50 अधिवक्ताओं को इस संगठन में जोड़ने का लक्ष्य लिया गया है. जिसमें 27 लोग पूर्व में ही जुड़े हुए हैं. इसी प्रकार मधुबनी में 80 लोग जुड़े हुए हैं. 100 का लक्ष्य, दरभंगा में 150 लोग जुड़े हैं ढाई सौ का लक्ष्य लिया गया है. बेनीपुर में 50 अधिवक्ता जुड़े हुए हैं 100 का लक्ष्य दिया गया है. उन्होंने कहा कि इस परिषद का उद्देश्य कानून को सही दिशा दिखाना है. जनहित में लाभ देने के लिए परिषद बैठक कर प्रस्ताव पारित करती है. इसे राज्य एवं देश स्तर पर संबंधित विभाग को उपलब्ध करा कर इसे सुधारने का सुझाव देती है. उन्होंने कहा कि आम आदमी के न्याय के प्रति सोच के साथ आगे बढ़ाने वाली यह संस्था है. उन्होंने कहा कि यह संस्था कानून का दुरुपयोग पर रोक के लिए भी काम करती है. कहा कि लोक अदालत आज राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जाता है. यह काम अधिवक्ता परिषद के संघर्ष का नतीजा है. बैठक में धरणीधर सिंह, विनय कुमार झा, सरोजानंद झा, रमाकांत मिश्रा, राम उदित झा, हरिवंश नारायण यादव, कृष्णानंद झा, बालेश्वर पासवान आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन