Madhubani News : डीएम ने इ – कंप्लायंस – डैशबोर्ड के लंबित 911 मामले का निबटारा का दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : डीएम ने इ – कंप्लायंस – डैशबोर्ड के लंबित 911 मामले का निबटारा का दिया निर्देश

जनता के दरबार एवं ई-कंप्लायंस डैशबोर्ड से प्राप्त परिवाद पत्रों पर त्वरित गति से कार्रवाई कर कार्रवाई से संबंधित प्रतिवेदन नोडल पदाधिकारी जिला लोक शिकायत को भेजें.

विज्ञापन

मधुबनी. जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी से प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार जिला में इ – कंप्लायंस डैशबोर्ड के तहत प्राप्त परिवाद पत्र विभिन्न कार्यालयों के कुल 911 मामले लंबित हैं. इनमें पुलिस अधीक्षक कार्यालय के 80, डीआरडीए कार्यालय के 74, जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के 80, अंचल अधिकारी मधेपुर कार्यालय के 37, श्रम अधीक्षक कार्यालय के 16, अनुमंडल पदाधिकारी झंझारपुर कार्यालय के 13, नगर आयुक्त कार्यालय के 10, अनुमंडल पदाधिकारी सदर कार्यालय के 10, जिला मनरेगा मनरेगा कार्यालय के 10, जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय के 8 अंचल अधिकारी बिस्फी कार्यालय के 7 सहित अन्य के कार्यालयों के परिवाद पत्र का मामला लंबित है. डीएम आनंद शर्मा ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि जनता के दरबार एवं ई-कंप्लायंस डैशबोर्ड से प्राप्त परिवाद पत्रों पर त्वरित गति से कार्रवाई कर कार्रवाई से संबंधित प्रतिवेदन नोडल पदाधिकारी जिला लोक शिकायत को भेजें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन