Madhubani : विभिन्न मांगों को लेकर मुखिया संघ का धरना

Edited by DIGVIJAY SINGH
Updated:
विज्ञापन

मौके पर 15 सूत्री मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

Madhubani : बिस्फी . टीपीसी भवन परिसर में प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत के मुखिया विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया. नेतृत्व मुखिया वशिष्ठ नारायण झा ने की. मौके पर 15 सूत्री मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया. मुखिया के विभिन्न मांगों नल जल योजना का संचालन, रख रखाव, मरम्मत करने का अधिकार वार्ड सदस्यों को देने, केंद्रीय एवं राज्य वित्त आयोग की सिफारिश को लागू करने, सभी पंचायत में विवाह भवन पंचायत के माध्यम से बनाने की मांग रखी. मुखिया के प्रतिनिधिमंडल 15 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन बीडीओ नेहा कुमारी एवं बीपीआरओ शिखर कुमार के माध्यम से पीएम, सीएम एवं पंचायती राज मंत्री व पदाधिकारी को सौंपा. मौके पर मुखिया अविनाश पासवान, अमरेश कुमार झा, मनोज बैठा, सुनील चौधरी, दिलीप साफी, मो. हसनैन, अनीता देवी, सुधीर यादव सहित कई मुखिया उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन