मधुबनी: नीट मुद्दे पर छात्र संघर्ष समिति का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

पुतला दहन कार्यक्रम में मौजूद छात्र | Prabhat Khabar Network
नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक को लेकर छात्र संघर्ष समिति ने मधुबनी में जोरदार प्रदर्शन किया. छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की और उनका पुतला फूंका. जानिए इस प्रदर्शन से जुड़ी पूरी जानकारी.
Madhubani News: नीट परीक्षा से जुड़े कथित पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर गुरुवार को छात्र संघर्ष समिति के बैनर तले मधुबनी में प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन के बाद आरके कॉलेज के मुख्य द्वार पर शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया गया.
छात्र नेताओं ने किया नेतृत्व
प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व राहुल पासवान, मणि शंकर यादव, मुकेश कुमार और विजय कुमार यादव ने किया. इस दौरान छात्रों ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया.
सभा में रखी गईं मांगें
पुतला दहन के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए छात्र संघर्ष समिति के अध्यक्ष संतोष यादव ने कहा कि नीट पेपर लीक के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि संसद मार्च के दौरान छात्रों पर बल प्रयोग किया गया. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि देश में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार पेपर लीक की घटनाएं हो रही हैं.
सभा में वक्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि उनकी मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा.
बड़ी संख्या में छात्र रहे मौजूद
कार्यक्रम में ब्रह्मदेव यादव, नितेश झा, विजय कुमार यादव, राजीव सिंह, चंदन कुमार यादव, बैजू यादव, सोनू कुमार सिंह, मुलायम सिंह, अजय साहनी, संजीव कुमार चौधरी, मुन्ना चौधरी, देव कुमार शर्मा, सोनू कुमार यादव, मयंक झा, माधव झा, मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद मुजम्मिल, मोहम्मद सद्दाम सहित बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










