पहली सोमवारी पर बाबा कपिलेश्वरनाथ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, बोल-बम के जयघोष से गूंजा मंदिर

Updated:
विज्ञापन
फोटो - कपिलेश्वर महादेव पर जिला विजय के लिए लाइन में लगा श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

फोटो - कपिलेश्वर महादेव पर जिला विजय के लिए लाइन में लगा श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

श्रावण की पहली सोमवारी पर रहिका के बाबा कपिलेश्वर नाथ शिवालय में श्रद्धालुओं ने भारी सुरक्षा के बीच जलाभिषेक किया। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।

विज्ञापन

Kapileshwar Nath Temple: श्रावण मास की पहली सोमवारी पर प्रखंड के प्रसिद्ध बाबा कपिलेश्वरनाथ शिवालय में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. 'बोल-बम' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की.

कमला नदी से जल लेकर पहुंचे कांवरिये

जयनगर स्थित कमला नदी से पवित्र जल भरकर कांवरियों का जत्था बाबा कपिलेश्वरनाथ धाम पहुंचा. पूरे मार्ग में शिवभक्ति का उत्साह देखने को मिला और श्रद्धालु बोल-बम के जयकारे लगाते हुए मंदिर पहुंचे.

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था

मंदिर के गर्भगृह को श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए अहले सुबह श्रृंगार पूजन के बाद खोल दिया गया. शिवधारा घाट की ओर बनाए गए मुख्य प्रवेश द्वार से श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से मंदिर में प्रवेश कराया गया.

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई थी. वहीं महिला पुलिस बल सहित पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालते नजर आए.

अन्य शिवालयों में भी रही भक्तों की भीड़

पहली सोमवारी पर रहिका स्थित उर्वशी महादेव, सौराठ के सोमनाथ महादेव, सतलखा पाठक टोला के हरिहरनाथ महादेव सहित ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न शिवालयों में भी श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की. पूरे क्षेत्र में दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा.


विज्ञापन
Rakesh Kumar Mish

लेखक के बारे में

By Rakesh Kumar Mish

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन