मुहर्रम को ले 826 दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों की हुई प्रतिनियुक्ति
Updated at : 16 Jul 2024 10:38 PM (IST)
विज्ञापन

जिले में मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण व भाईचारे के साथ मनाने के लिए जिला प्रशासन तैयारी पूरी कर ली है.
विज्ञापन
मधुबनी. जिले में मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण व भाईचारे के साथ मनाने के लिए जिला प्रशासन तैयारी पूरी कर ली है. इस अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण के लिए जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा व पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने संयुक्त आदेश जारी किया है. जिसके तहत जिले के 413 स्थानों पर 826 दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ काफी संख्या में पुलिस जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है. डीएम ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को ससमय प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंच कर अपने दायित्व का निर्वहन करने का निर्देश दिया है. सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर उपस्थित होकर संयुक्त फोटो जिला प्रशासन के व्हाट्सएप नम्बर पर भेजना सुनिश्चित करेंगे. उन्होंने कहा है कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखें. शांति भंग करने वाले या कानून को हाथ में लेने वाले असामाजिक तत्वों पर तत्काल विधि-सम्मत कार्रवाई करें. अफवाह फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई करने से जरा भी नहीं हिचकें. सादे लिबास में पुलिसकर्मी शरारती तत्वों पर नजर रखेंगे. सभी पदाधिकारियों को पूरी तरह चौकस रहने का निर्देश दिया गया है. विधिव्यवस्था संधारण के लिए वरीय अधिकारियों को जबावदेही दी गई है. जो पल -पल की गतिविधियों से जिलाधिकारी को अवगत कराएंगे. सभी प्रखंडों के बीडीओ, सीओ व थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि आपस में समन्वय बनाकर लगातार सभी संवेदनशील व महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कर स्थिति पर कड़ी नजर रखें. जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से आपसी भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुहर्रम का त्योहार मनाने की अपील की है. जिले की पल पल की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष 15 जुलाई से कार्य कर रहा है. जो 17 जुलाई तक लगातार 24 घंटे कार्य करेगा. किसी भी प्रकार की सूचना या सहायता के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 06276-224425 पर संपर्क किया जा सकता है. जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में अपर समाहर्ता शैलेश कुमार रहेंगे. जिला नियंत्रण कक्ष 24 घंटे तीन शिफ्टों में कार्यरत रहेगा. सभी शिफ्टों में पर्याप्त संख्या में पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए नियंत्रण कक्ष में दंगा नियंत्रण कंपनी, वज्रवाहन, अग्निशमन की तैनाती की गई है. अग्निशाम पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि अग्निशमन दस्ता को हर समय तैयार रखेंगे. ताकि आपात स्थिति में ससमय नियंत्रण किया जा सके. जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि सोशल मीडिया पर झूठी, भ्रामक व अफवाह फैलाने वाली खबरों पर नजर रखें. इसको लेकर जिला साइबर सेल व सूचना एव जनसंपर्क की सोशल मीडिया टीम को 24 घंटे सक्रिय रहकर सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखने व असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




