Madhubani News : जिले के 3882 बूथों पर बिजली आपूर्ति के लिए विभाग की तैयारी पूरी

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : जिले के 3882 बूथों पर बिजली आपूर्ति के लिए विभाग की तैयारी पूरी

विधानसभा चुनाव के लिए बिजली विभाग जिले के 3882 बूथों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति करने तैयारी पूरी कर ली है.

विज्ञापन

मधुबनी. विधानसभा चुनाव के लिए बिजली विभाग जिले के 3882 बूथों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति करने तैयारी पूरी कर ली है. विभाग के कार्यपालक अभियंता मो. अरमान ने कहा है कि जिले के 3882 बूथों पर बिजली आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए तार, पोल सहित कई खराब पड़े ट्रांसफार्मर दुरुस्त किया गया है. पांच सौ बूथों पर बिजली की आपूर्ति के लिए नया तार लगाया गया है. कार्यपालक अभियंता ने कहा कि सभी बूथों पर चुनाव के दिन स्थानीय मिस्त्री को लगाया जाएगा. ताकि चुनाव के समय बिजली आपूर्ति में किसी तरह का व्यवधान नहीं हो. चुनाव के दिन कार्यपालक अभियंता अपने नेतृत्व में सभी बूथों का मॉनिटरिंग भी करेंगे. विभाग द्वारा चुनाव के दिन सभी प्रखंड मुख्यालय कार्यालय में फ्यूज कॉल सेंटर बनाया जाएगा. ताकि किसी तरह की समस्या उत्पन्न होने पर उसका समाधान तत्काल किया जा सके. सभी पीसीएस पर विभाग के अभियंता तैनात रहेंगे. चुनाव के लिए विभाग के कर्मियों की छुट्टी नहीं देने का निर्णय लिया गया है. कार्यपालक अभियंता ने कहा कि विभाग द्वारा चुनाव के दिन मोबाइल वैन भी चलाया जाएगा. मोबाइल वैन में एक मिस्त्री के साथ ही कनीय अभियंता को भी लगाया जाएगा. मोबाइल वैन के माध्यम से भी बूथों का सर्वे किया जाएगा. सभी बूथों पर बिजली आपूर्ति के लिए एक सौ से अधिक अतिरिक्त पोल लगाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन